BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

दूल्हे ने ऐसा क्या किया कि लड़कीवालों का खौला खून? पूरी बरात ने भुगती सजा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-दूल्हे ने दुल्हन से एक अजीब मांग कर डाली। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे।

प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान बात उस समय बिगड़ गई जब जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से एक अजीब मांग कर डाली। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरमैन के पुत्र बादल पटेल भी नजर आ रहे हैं। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच सगाई में दिए गए रुपये व खर्च के लेनदेन के बारे में बातचीत जारी रही।

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार को जौनपुर जनपद के लोढ़ा का पुरवा गांव से बरात आई थी। द्वारचार कार्यक्रम हंसी खुशी के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे राम सिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए बोला। दुल्हन ने रात में चश्मा लगाने से इन्कार कर दिया।

जयमाल के बाद दोनों पक्ष के लोग वर वधू को आशीर्वाद देने लगे। इस बीच दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने फिर दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा। जिसका दुल्हन विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर दूल्हे रामसिंह ने शादी से ही इन्कार कर दिया।

इस विवाद के बाद रात भर मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। बात न बनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बनाते हुए दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान कन्या पक्ष के लोग दूल्हे पर दहेज की मांग करने का आरोप भी लोग लगाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई। लड़की का पिता सगाई में दिए गए नगद रुपये व खर्च की मांग वर पक्ष के सामने रख दी। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अलावा रिश्तेदार व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बातचीत चल रही है। कोई तहरीर देता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ऐसा बांधों फिर शादी की न सोचे...

हरखपुर में पेड़ से दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरमैन के पुत्र बादल पटेल भी नजर आ रहे हैं। जो दूल्हे को पेड़ से बांधने की हिमायत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब थाने पर पुलिस वालों ने वजह पूछी तो वह आनाकानी करने लगे।